फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अवैध पशु कटान का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला मलकपुरा में छापा मारकर अवैध रूप से पशु कटान कर रहे तीन लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 50 किलो मांस, पशु की खाल और सिर बरामद किया है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार सुबह उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मलकपुरा स्थित कसाई वाली पुलिया के पास इकबाल नामक व्यक्ति के घर में अवैध रूप से पशु कटान किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर घर में दबिश दी। छापे के दौरान घर के अंदर तीन लोग मांस की काट-छांट करते पाए गए। पुलिस ने मौके से इकबाल और फरमान निवासी मलकपुरा व सलमान निवासी बाहर किला मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया।



पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने घर के बरामदे में एक पशु काटा था। इसका अधिकांश मांस पहले ही बेच दिया गया था। पुलिस को मौके से करीब 50 किलो मांस, एक पशु की खाल, एक पशु का सिर और दो सींग बरामद हुए। पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रोहित सिंह को मौके पर बुलाकर बरामद मांस का निरीक्षण कराया। नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए सील कर दिए गए हैं। शेष मांस और खाल को चिकित्साधिकारी के निर्देश पर गड्ढा खोदकर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें