फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के प्रयास में आईआईटी के वरिष्ठ सहायक सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। आईआईटी रुड़की प्रबंधन ने संस्थान के एक वरिष्ठ सहायक के खिलाफ ठगी की कोशिश के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, आईआईटी प्रशासन ने भी मामले की आंतरिक जांच के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है। साथ ही कमेटी की रिपोर्ट आने तक वरिष्ठ सहायक को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

आईआईटी के कुल सचिव प्रशांत गर्ग ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि संस्थान के स्पॉंसर्ड रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल कंसलटेंसी डिपार्टमेंट के वरिष्ठ सहायक ने बैंक के जरिये ठगी की कोशिश की है। आरोप है कि उसने विभागीय पत्र पर संस्थान के अधिकारियों के हस्ताक्षर कराने के बाद पांच लाख 31 हजार 677 रुपये अपने निजी खाते में डालने कराने के लिए बैंक में जमा किया। शक होने पर बैंक अधिकारियों ने प्रबंधन से संपर्क किया। आईआईटी प्रबंधन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गड़बड़ी की कोशिश की बात सामने आने पर फंड ट्रांसफर प्रक्रिया को ब्लॉक करा दिया गया है। साथ ही संस्थान में जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने तक वरिष्ठ सहायक को सस्पेंड किया गया है। वहीं, पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि वरिष्ठ सहायक को 20 जून को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें