फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: आईआईटी के हॉस्टल में गाजियाबाद के 20 वर्षीय छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 13 Nov 2026 10:56 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की।

सार

रुड़की स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में देर रात एक छात्र की मौत से परिसर में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान गाजियाबाद निवासी आयुष के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में शुक्रवार देर रात एक छात्र ने फंदे से लटककर जान दे दी। छात्र का शव हॉस्टल के दूसरे तल पर स्थित कमरे में मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवा दिया है। घटना की सूचना छात्र के परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब एक बजे आईआईटी रुड़की के सुरक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह नेगी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि गोविंद भवन में एक छात्र ने फंदा लगा लिया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हॉस्टल के दूसरे तल पर कमरा नंबर बीएस-10 का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो सुरक्षा गार्डों की मदद से उसे तोड़ा गया। अंदर छात्र चादर के फंदे से पंखे पर लटका मिला।

ये भी पढे़ं...उत्तरखंड: आज से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश संग सर्द हवाएं बढ़ाएंगी ठंड, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
विज्ञापन


मृतक की पहचान आयुष रजौरिया (20) पुत्र शैलेश रजौरिया निवासी राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। मौके पर मौजूद आईआईटी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मयंक शर्मा ने जांच के बाद छात्र की मौत करीब पांच से छह घंटे पहले होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी भगवानपुर सुमित पांडेय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने लैपटॉप की जांच की और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई। फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस का कहना है कि परिजनों के पहुंचने पर पंचायतनामा की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें