फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गांव में बरात लेकर आया तो नहीं जाएगा जिंदा वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
तू गांव में बरात लेकर आया तो जिंदा वापस नहीं जाएगा.......कुछ ऐसे ही फिल्मी अंदाज में दो युवकों ने एक युवती के मंगेतर को गांव में बरात लेकर आने पर जान से मारने की धमकी दी। युवकों की हरकतों से परेशान युवती के परिजन कोतवाली पहुंचे और युवकों के शादी में विघ्न डालने का अंदेशा जताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। मामला लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव का है।
विज्ञापन




गांव निवासी एक ग्रामीण परिजन के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि गांव का ही एक युवक अपने साथी के साथ मिलकर काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। युवक की हरकतों से परेशान होकर उन्होंने जान पहचान में अपनी बेटी की शादी तय कर दी थी।

जब वह लोग शादी की खरीदारी व अन्य काम से अपनी बेटी को बाहर लेकर जाते हैं तो आरोपी युवक और उसका साथी उनका पीछा करते हैं। ग्रामीण ने बताया कि चार जुलाई को युवती की बरात आनी है। इस बीच आरोपी युवक और उसके साथी ने उनकी बेटी के मंगेतर को फोन करके धमकी दी। कहा कि यदि वह गांव में बरात लेकर आया तो वह उसे जान से मार देंगे।
विज्ञापन




मंगेतर ने युवती को इसकी जानकारी दी। ग्रामीण ने युवकों पर कोई अप्रिय घटना करने और शादी में विघ्न डालने का अंदेशा जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपी युवक आकाश और उसके साथी सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें