फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नहीं आ रहा ओटीपी तो एजेंसी जाकर मैनुअली बुक कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस की कमी की अफवाहों के बीच लोगों में सिलिंडर लेने की होड़ मच गई है। उधर, आईवीआरएस और मिस्ड कॉल सेवा पर अतिरिक्त ट्रैफिक बढ़ने से ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है लेकिन अब गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन फेडरेशन के सहसचिव वाईपी सिंह ने बताया कि जब तक सर्वर डाउन होने के के कारण ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है, तब तक गैस उपभोक्ता सीधे एजेंसी पहुंचकर मैनुअली बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन




बता दें कि शहर और देहात में गैस बुकिंग कराने और गैस लेने के लिए होड़ मची है। लिब्बरहेड़ी गांव में स्थित गैस एजेंसी पर सुबह से ही ग्रामीण उपभोक्ता सिलिंडर लेने पहुंच रहे हैं। बुकिंग के लिए मिस्ड कॉल प्रक्रिया से ओटीपी जनरेट न होने से बुकिंग प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है जिससे उन्हें मजबूर होकर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे लोगों में गुस्सा और नाराजगी देखने को मिल रही है।

एजेंसी मालिक देवेंद्र कुमार ने बाताया कि गांव में करीब 8000 से अधिक कनेक्शन हैं। बीते पांच दिन से आईवीआरएस और मिस्ड कॉल सेवा पर अतिरिक्त भार बढ़ा है। इस कारण ओटीपी आने में 24 घंटे से अधिक समय लग रहा है। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए अब एजेंसी पर भी बुकिंग होगी। एलपीजी फेडरेशन के सह सचिव वाईपी सिंह ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत सर्वर पूरी तरह ठीक होने तक एजेंसी पर सीधे पहुंचकर मैनुअली बुकिंग करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें