फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार न गिरती तो अब तक हो जाता गन्ना भुगतान: रावत

Sun, 29 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत जनसभा को संबोधित करते हुए - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सीएम हरीश रावत ने जिले के किसानों को अभी तक नहीं हुए भुगतान का ठीकरा भाजपा पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अगर उनकी सरकार न गिराती तो अब तक गन्ना भुगतान हो जाता। 
विज्ञापन


रविवार शाम लक्सर से सटे गांव शेखपुरी में बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कृष्णचंद मुखिया एवं भाजपा नेता और व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा को पार्टी की सदस्यता दिलाने पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यह बात कही। उन्होंने लक्सर नगर पंचायत को जल्द ही नगर पालिका बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को भी 50 हजार से बढ़ाकर पौने दो लाख करने का ऐलान किया।

हरीश रावत ने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री बने तो उस समय समाज कल्याण विभाग की ओर से करीब पौने दो लाख लोगों को पेंशनें मिल रही थीं, लेकिन उनके कार्यकाल में यह संख्या सात लाख पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले सरकार गिराने के लिए खरीद-फरोख्त का खेल खेल रहे हैं। अभी तक नोटों से भरे थैलों को लेकर चार्टड प्लेन से 22 बार देहरादून आ चुके हैं, कहा कि अगर मोदी बाबा सरकार को दिसंबर तक चलने देते हैं तो पेंशनधारियों की संख्या आठ लाख तक हो जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के ढाई लाख दलित परिवारों को पट्टे की भूमि पर मालिकाना हक दिया जाएगा। सीएम  ने कहा कि अगर किसी को उनकी प्रॉपर्टी पर शक है तो अभी तक का कोई भी सीएम मेरे से अपनी प्रॉपर्टी को बदल ले। उन्होंने फ्लोर टेस्ट को जनता की जीत बताया। उनहोंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को 50 से बढ़ाकर पौने दो लाख किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने चैंपियन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वह कंस को समाप्त करने के लिए कृष्ण को लेकर आए हैं।

इस मौके पर चौधरी राजेंद्र सिंह, आनंद सुमन, राव आफाक, कांग्र्रेस जिलाध्यक्ष तेल्लूराम, बलवंत चौहान, आनंद उपाध्याय, निपेंद्र चौधरी, सहदीप सिंह एडवोकेट, नगराध्यक्ष वेदप्रकाश, विशाल चौधरी, बालेश्वर सिंह,  रश्मि चौधरी, राम सिंह सैनी, हरपाल सिंह साथी, राजेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें