फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सुबह भाई को किया तिलक, शाम को आई मौत की खब

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iलिब्बरहेड़ी से बहन के घर से लौटते समय भाई की सड़क हादसे में हुई मौत
I
Iहादसे के बाद कार चालक फरार, रविवार देर शाम मंगलौर में हुआ हादसा
I
Iभैया दूज पर भाई के घर आने पर बहन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा लेकिन शाम को जब उसकी मौत खबर आई तो कोहराम मच गया। हादसे की खबर सुनते ही बहन और परिजन सिविल अस्पताल की तरफ दौड़ पड़े। बहन ने भाई का चेहरा देखा तो वह बेहोश हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
I
I
I
Iबहादराबाद क्षेत्र के गांव रुहालकी निवासी शरण सिंह (55) भैया दूज पर रविवार को मंगलौर क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव में अपनी बहन के घर आए थे। बहन के टीका करने के बाद वह शाम के समय बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह मंगलौर क्षेत्र अब्दुल कलाम चौक के पास पहुंचे तो एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और सूचना मंगलौर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iपुलिस उन्हें सिविल अस्पताल रुड़की लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जेब में मिले मोबाइल से कॉल कर सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने सूचना शरण सिंह की बहन को दी। भैयादूज पर भाई की मौत की खबर सुनते ही बहन के घर में कोहराम मच गया। परिजन और बहन सिविल अस्पताल पहुंचे। मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार की तलाश की जा रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें