फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे न होने पर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे न होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इतना ही नहीं, पति ने पत्नी को मारपीट घर से निकाल दिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। पीड़िता ने परिजनों संग एसपी देहात से मुलाकात कर मामले में शिकायत की। एसपी देहात ने पुलिस को मामले में दोनों पक्षों की काउंसिलिंग कराने के निर्देश दिए हैं। काउंसिलिंग में सुलह न होने पर तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना बहादराबाद स्थित एक गांव निवासी युवती की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव के युवक से नौ अक्तूबर 2014 को शादी हुई थी। शादी के एक साल बाद बच्चा न होने पर ससुराल वाले उसे ताने मारने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इस पर उसने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने बेटी की ससुराल पहुंचकर उन्हें समझाया। कुछ दिनों तक मामला सही रहने के बाद बच्चे न होने पर 31 दिसंबर 2019 को पति व ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने घर पहुंचकर मायके वालों को मामले की जानकारी दी। मायके वालों ने बेटी की ससुराल पहुंचकर एक पंचायत कर मामले में सुलह करने का प्रयास किया, लेकिन पति ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि एक जनवरी की शाम उसका पति अपनी भाभी के साथ अपनी ससुराल पहुंचा और पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। मंगलवार को पीड़िता ने परिजनों संग एसपी देहात एसके सिंह से मुलाकात कर मामले में शिकायत की। साथ ही केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात ने मामले में एक बार काउंसिलिंग कराकर सुलह करवाने की बात कही। इसके बाद भी सुलह न होने पर पुलिस को तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें