फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लगी बॉल, युवक ने ताना पिस्टल

विज्ञापन
रुड़की स्थित ढंडेरा में बच्चे पर पिस्टल तानने के बाद एसपी देहात से शिकायत करने पहुंचे परिजन व अन् - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
खाली प्लॉट में क्रिकेट खेल रहे बच्चों की बॉल सड़क से गुजर रही एक कार में जा लगी। आरोप है कि इससे गुस्साए कार चालक ने एक बच्चे पर पिस्टल तान दी। इससे क्रिकेट खेल रहे बच्चों में दहशत बन गई। इतना ही नहीं कार में सवार दो अन्य युवकों ने बच्चे को धमकाया और गाली गलौज कर दी। बच्चे ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। बच्चे के परिजन और पड़ोसी एकत्रित होकर एसपी देहात के पास पहुंचे और मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी विपुल पुत्र जगदीश नेगी सोमवार की शाम घर के पास ही बच्चों के साथ एक खाली प्लॉट में क्रिकेट खेल रहा था। क्रिकेट खेलते समय बॉल सड़क से गुजर रही ढंडेरा निवासी एक युवक की कार में जा लगी। कार में बॉल लगने से नाराज युवक ने गाड़ी रोक ली और बॉल लेने पहुंचे विपुल के साथ गाली गलौज कर दी। आरोप है कि युवक ने बच्चे के ऊपर पिस्टल तान दी। पिस्टल तानने के बाद युवक उसे धमकाने लगा। इस बीच कार में सवार युवक के दो दोस्त भी कार से बाहर निकल आए। दोनों युवकों ने भी बच्चे के साथ गाली गलौज की। पिस्टल तानता देख अन्य बच्चे भी घबरा गए और दहशत में आ गए। इसके बाद युवक भी कार लेकर चला गया। दहशत में घर पहुंचे बच्चे ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन और पड़ोसी एकत्रित होकर युवक के घर पहुंचे। आरोप है कि युवक ने उनके साथ भी अभद्रता की। इस पर लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मंगलवार की सुबह बच्चे के परिजन व पड़ोसी एकत्रित होकर एसपी देहात एसके सिंह के पास पहुंचे और मामले की तहरीर दी। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पिस्टल लाइसेंसी है या फिर अवैध है, इसकी जांच की जा रही है। अगर लाइसेंसी है तो निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें