फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने मारपीट कर पत्नी व बच्चे घर से निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर चार बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर कस्बा निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले कस्बे के ही एक युवक के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है और आए दिन नशा करके घर आकर उसके साथ मारपीट करता है। इसके अलावा मायके से रुपये लाने का भी दबाव बनाता है। आरोप है कि तीन दिन पहले उसका पति नशे की हालत में घर आया और उससे मायके से रुपये लाने की मांग करने लगा। विरोध करने पर आरोपी पति महिला के साथ मारपीट करने लगा और गुस्से में बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ मामले की तहरीर दी है। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी लोकपाल परमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें