II
ससुरालियों पर भी मारपीट का आरोप, पुलिस ने छह पर दर्ज किया केस
I
I
I
Iएक महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति को बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने और जेठ पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। साथ ही अन्य ससुरालियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत छह पर केस दर्ज कर लिया है।
I
Iकलियर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जेठ आए दिन उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। विरोध किया तो गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। आरोप है कि उसने पति और ससुर से इसकी शिकायत की तो उन्होंने भी मारपीट कर दी। साथ ही घर से बहार निकाल दिया। आरोप है कि जेठ से जानमाल का खतरा बना हुआ है।
I
I
I
Iआरोप लगाया कि पति ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है। विरोध करने पर पति और ससुराल वाले मारपीट करते हैं। साथ ही घर से निकालने की धमकी दे रहे हैं। एसओ दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, जेठ, ससुर, सास और दो ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I