फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भूख हड़ताल स्थगित, धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इकबालपुर शुगर मिल में वेतन भुगतान के लिए कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। मंगलवार को भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने धरनास्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों के समर्थन में एक दिवसीय भूख हड़ताल रखी। उनके साथ पांच मिल कर्मचारियों ने भी क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


वेतन नहीं मिलने के विरोध में मिल कर्मचारियों ने 29 दिसंबर से इकबालपुर शुगर मिल परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया हुआ है। 21 जनवरी को विधायक ममता राकेश ने धरनास्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों को समर्थन देने के साथ ही 27 जनवरी को एक दिवसीय भूख हड़ताल करने की घोषणा की थी।



पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार विधायक मंगलवार को धरना स्थल पर पहुंचीं और भूख हड़ताल शुरू की। वहीं धरने पर बैठे नाजिम अली, जगत सिंह, सतेंद्र, प्रदीप शर्मा व चौधरी महकार सिंह ने भी उनके साथ एक दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की।
विज्ञापन


भूख हड़ताल की सूचना मिलने पर भगवानपुर तहसीलदार दयाराम और गन्ना विभाग के सहायक गन्ना आयुक्त कपिल मोहन धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने विधायक और कर्मचारियों से वार्ता कर दो दिनों के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही दो दिनों के लिए क्रमिक भूख हड़ताल स्थगित करने का अनुरोध किया।



प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने दो दिनों के लिए क्रमिक भूख हड़ताल स्थगित करने पर सहमति जताई। वहां कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि उनका अनिश्चितकालीन धरना पूर्ववत जारी रहेगा। कर्मचारी नेता नाजिम अली ने बताया कि तहसीलदार और सहायक गन्ना आयुक्त के आश्वासन पर दो दिनों के लिए क्रमिक भूख हड़ताल स्थगित की गई है लेकिन जब तक वेतन भुगतान की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो जाता तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें