फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बारिश में गिरा मकान, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से कलियर नगर पंचायत के वार्ड नौ मुकर्रबपुर में एक व्यक्ति का पक्का मकान भरभराकर गिर गया। इसमें एक महिला घायल हो गई। गनीमत रही कि मलबे में दबकर कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन




दो दिन से हो रही बारिश के कारण नगर पंचायत कलियर में इकराम का मकान सुबह करीब 5.30 बजे गिर गया। जिस समय मकान गिरा उस समय इकराम काम से बाहर गया हुआ था। घर में इकराम की पत्नी मीना, बेटी शहजादी, मिस्बाह और बेटा शहजान सो रहे थे। अचानक मकान गिरने से आसपास के लोग बाहर निकल आए और उन्हें बाहर निकाला।



मीना उर्फ छोटी को हल्की-फुल्की चोटें आईं। परिजनों के मुताबिक मकान की छत का लेंटर सामने की एक दीवार पर रुक गया जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने से सभी घरेलू सामान दब गया। सूचना पर सभासद प्रतिनिधि जावेद साबरी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मकान गिरने की सूचना ईओ और प्रशासन को दी। सभासद ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की है। नायब तहसीलदार धनीराम सैनी ने बताया कि लेखपाल को भेजकर मौका मुआयना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें