फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जैनपुर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पांच पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जैनपुर खुर्द गांव में पथराव और फायरिंग की घटना में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही मुख्य आरोपी गुलशेर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली के जैनपुर गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच बच्चों को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट, पथराव और कई राउंड फायरिंग हुई थी। पथराव और फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में एक पक्ष के अजरम ने पुलिस को तहरीर दी।



इसमें बताया गया कि चार अगस्त को करीब 12 बजे उसका बेटा जुनैद घर के बाहर नाली साफ कर रहा था तभी गांव के ही गुलशेर ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि जुनैद के विरोध करने पर गुलशेर ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली चला दी लेकिन फायर मिस हो गया। उसने जुनैद की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


उसके भाई अफजाल ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी अब्दुल ने अफजाल पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद गुलशेर पक्ष के लोगों ने उनपर हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपी गुलशेर, अब्दुल, परवश, दिलशेर और नौमान निवासी ग्राम जैनपुर खुर्द के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में मुख्य आरोपी गुलशेर को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें