फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रंजिश में होटल संचालक को पीटा, फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में युवकों के गुट ने होटल संचालक की पिटाई कर कार में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन




रुड़की कोतवाली को पुरानी तहसील निवासी नेकी खान ने तहरीर देकर बताया कि हरिद्वार रोड पर एक होटल किराये पर लिया है। बुधवार रात को वह हरिद्वार रोड पर एक बेंक्वेट हाॅल के पास अपने तीन दोस्तों के साथ कार रोककर खड़े हुए थे। तभी वहां चार युवकों का एक गुट पहुंचा और उन्हें घेर लिया। वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही युवकों ने मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि युवकों ने कार में तोड़फोड़ कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। होटल संचालक से मारपीट और फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद थपलियाल ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है। प्राथमिक पड़ताल में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें