फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। मलकपुर चुंगी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को कार समेत एक हजार नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मेरठ की ओर से नशीले इंजेक्शन लेकर ज्वालापुर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस उसके संपर्क में रहने वालों को भी चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन

एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ पुलिस को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस लगातार नशीले पदार्थ की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। रविवार देर शाम सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस और सीआईयू टीम को सूचना मिली थी कि मेरठ की तरफ से एक कार में एक युवक नशीले इंजेक्शन लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईयू की टीम ने मलकपुर चुंगी के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच पुलिस को एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी तो उसे रोक लिया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो पेटी में एक हजार नशीले इंजेक्शन मिले।
पुलिस युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि नशीले इंजेक्शन के साथ शाहरुख निवासी मोहल्ला झाडानपीठ बाजार, ज्वालापुर को गिरफ्तार किया गया है। वह ज्वालापुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और सत्तार गैंग में रजिस्टर्ड है। शाहरुख के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में नशीले इंजेक्शन के मामले में केस दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपी के संपर्क में रहने वालों को भी चिह्नित किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, सीआईयू प्रभारी रविंद्र कुमार, एसआई संजय नेगी समेत आशुतोष, अरविंद, सचिन अहलावत, रविंद्र खत्री, सुरेश रमोला, नीरज, नितिन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें