फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: हिस्ट्रीशीटराें को दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर कोतवाली में मंगलवार को हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई। पुलिस ने कोतवाली के हिस्ट्रीशीटरों से उनके क्रियाकलापों की जानकारी ली। इस दौरान उन्हें कानून का पालन करने और उल्लंघन करने की सूरत में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर हिस्ट्रीशीटर और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहे लोगों की निगरानी की जा रही है। इसी के तहत मंगलवार को कोतवाली में हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई। इस दौरान कोतवाली पहुंचे हिस्ट्रीशीटरों से उनके वर्तमान कार्य रोजगार व गतिविधियों की जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि सभी हिस्ट्रीशीटरों को असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने और कानून का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी प्रकार के अपराधिक कृत्य में संलिप्तता सामने आने पर संबंधित को कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें