भंगेड़ी गांव में एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस के अनुसार सिविल लाइंस कोतवाली अंतर्गत भंगेड़ी गांव में सोमवार देर रात भंगेड़ी में एक 22 वर्षीय युवती ने फंदा लगा लिया। सुबह परिजनाें ने उसका शव फंदे पर लटके देखा तो उनके होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के कारण उसने यह कदम उठाया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।