फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर के भाई ने चेयरमैन आवास पर चलाई गोली

Mon, 28 Mar 2016 11:51 PM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
लंढौरा। नगर पंचायत चेयरमैन खलील अहमद के घर पर कस्बे के एक हिस्ट्रीशीटर के भाई ने गोली चला दी। इससे मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे। वहीं पुलिस और चेयरमैन इसे नौकर से मामूली झगड़ा बताते रहे।
विज्ञापन


लंढौरा नगर पंचायत के चेयरमैन खलील अहमद का कस्बे में ही आवास है। सोमवार शाम कस्बे के एक हिस्ट्रीशीटर का भाई वहां पहुंचा और फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास अफरा तफरी मच गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चेयरमैन के परिवार ने पुलिस को बताया कि एक युवक की उनके नौकर के साथ मामूली मारपीट हो गई थी। वहीं देर शाम तक दोनों पक्ष समझौते के प्रयास में लगे थे।

लेकिन पुलिस और चेयरमैन इसे नौकर से झगड़ा बताने में जुटी थी। जबकि पूरे कस्बे में गोली चलने की चर्चाएं जोरों पर रही। इतना ही नहीं चेयरमैन के परिवार से जुड़े कुछ लोगों ने भी गोली चलने की पुष्टि की। उपनिरीक्षक सुरेश बलोनी ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर पता चला है कि चेयरमैन के नौकर के साथ किसी का झगड़ा हुआ था। तहरीर मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें