फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने रास्ते में बना दी पक्की दीवार

Mon, 28 Mar 2016 11:48 PM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। रायपुर गांव में दबंगों ने रास्ते में पक्की दीवार बना दी। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता इंसाफ के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही है। मगर पुलिस प्रशासन ने अभी तक कार्रवाई की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन


रायपुर गांव में होली के हुड़दंग का फायदा उठाकर कुछ दबंगों ने सार्वजनिक मार्ग पर दीवार बनाकर रास्ता बंद कर दिया। एक महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। घायल रशीदा ने भगवानपुर  थाने से लेकर तहसीलदार तक को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई। लेकिन पुलिस प्रशासन ने दबंगों पर कार्रवाई की जरूरत नहीं समझी। हाल ये है कि रास्ते में पक्की दीवार बनी हुई है और पीड़िता इंसाफ के लिए एक चौखट से दूसरी चौखट भटक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें