फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल पास निकला मेडिकल स्टोर संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। औषधि निरीक्षक की टीम के सीधडू में एक मेडिकल स्टोर पर मारे छापे में संचालक लाइसेंस से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। जांच में मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाएं भी मिली। टीम ने मेडिकल संचालक को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार को औषधि निरीक्षक अनीता भारती ने अपनी टीम के साथ सीधड़ू गांव पहुंचकर एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक से स्टोर का लाइसेंस व दस्तावेज मांगे तो वह कुछ दस्तावेज नहीं दिखा पाया। औषधि निरीक्षक अनीता भारती ने बताया कि जांच के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक केवल हाईस्कूल पास ही निकला है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान उसके मेडिकल स्टोर से कई प्रतिबंधित दवाएं भी मिली हैं। इन दवाइयों का सैंपल ले लिया गया है। साथ ही दुकान से मिली नशीली दवाएं सील कर दिया है। उन्होंने बताया कि टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया है। उधर, कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जाएगी। टीम में भुवन चंद पंत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें