फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईओ के छापे में बंद मिला हाई स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) आरडी शर्मा ने शनिवार को नारसन क्षेत्र में कई विद्यालयों में छापेमारी की। इस दौरान हाईस्कूल बिझौली बंद मिला। इसके प्रधानाचार्य का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया गया। उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
विज्ञापन

मंगलौर के मानक चौक स्थित गर्ल्स हाईस्कूल की एक शिक्षिका पुष्पांजलि अग्रवाल हस्ताक्षर के बाद स्कूल से गैर हाजिर मिलीं। सीईओ ने उनका भी एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीतरण तलब किया है। इस स्कूल में अन्य व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं। इसके बाद सीईओ ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मानक चौक का रुख किया। यहां बच्चों की उपस्थिति बेहद कम देखते हुए सीईओ बेहद नाराज हुए।
यहां 126 में से 102 बच्चे गैरहाजिर
सरकारी स्कूलों की स्थिति राजकीय प्राथमिक विद्यालय मानक चौक के उदाहरण से समझी जा सकती है। इस विद्यालय में कुल 126 बच्चे पंजीकृत हैं, लेकिन आलम यह था कि निरीक्षण के दौरान केवल 24 बच्चे ही उपस्थित मिले। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरडी शर्मा ने बताया कि बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रहने पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। स्पष्टीकरण का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें