फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ए भाई जरा देख के चलो.... बारिश ने बिगाड़ी शहर की सड़कों की सूरत

Sun, 12 Jul 2026 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
जनसुनवाई
विज्ञापन

मुख्य मार्गों से लेकर संपर्क रास्तों तक गड्ढों का जाल, दोपहिया चालक सबसे ज्यादा परेशान
कांवड़ यात्रा से पहले सड़कें दुरुस्त कराने की उठी मांग, लोग बोले-अब नहीं चेते तो बढ़ेंगे हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। लगातार हो रही बारिश ने शहर की सड़कों की बदहाल तस्वीर उजागर कर दी है। मुख्य मार्ग, हाईवे और संपर्क सड़कें जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। नया पुल, गणेश पुल, सिविल लाइंस बाजार, कांवड़ पटरी मार्ग समेत कई प्रमुख रास्तों पर सड़क उखड़ चुकी है। गड्ढों से निकली बजरी सड़क पर बिखर गई है, जिससे दोपहिया वाहन चालक फिसल रहे हैं और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं अचानक गड्ढों में वाहन उतरने से टायर पंचर होने और वाहनों के शॉकर खराब होने की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। शहरवासियों का कहना है कि रोजाना सफर करना अब जोखिम भरा हो गया है। कई स्थानों पर बारिश का पानी गड्ढों को ढक देता है जिससे वाहन चालक उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाते इस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दिनों से सड़कें खराब हैं लेकिन मरम्मत का काम शुरू नहीं कराया गया।


दोपहिया से निकलते समय हर पल लोगों को गिरने का डर बना रहता है। मानसून की पहली बरसात ने ही शहर की सड़कों की स्थिति उजागर कर दी है। शहर के जिम्मेदारों को पैचवर्क का काम कांवड़ यात्रा से पहले शुरू करा देना चाहिए। - प्रणय प्रताप सिंह
विज्ञापन




खराब सड़कों के कारण वाहन बार-बार खराब हो रहे हैं और कमाई का बड़ा हिस्सा मरम्मत में खर्च होने लगा है। सड़कों की दुर्दशा से रोजाना सड़क हादसे भी बढ़ रहे हैं। शहर भर की सड़कें चलने लायक नहीं बची है। - डॉ. हरविंद्र सिंह



सड़कों की मरम्मत कराने पर किसी भी जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग का ध्यान नहीं जा रहा है। लोगों में गुस्सा पनपता जा रहा है। कई जगहों पर गड्ढों में भरान और ईंट रखकर उन्हें लोग खुद भरने का काम करने लगे हैं। - कुणाल सचदेवा

-

बारिश के दौरान सड़क और गड्ढे में फर्क करना मुश्किल हो जाता है,उदुर्घटना होने का डर बना रहता है। कांवड़ यात्रा को देखते हुए भी लोगों की चिंता बढ़ गई है। कांवड़ पटरी मार्ग सहित कई रास्तों की खराब हालत श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चुनौती बन सकती है। - नवीन गुलाटी
-

स्पीड ब्रेकर भी हो गए हैं खराब
शहर के कई जगह पर स्पीड ब्रेकर की स्थिति भी खराब है। कांवड़ पटरी पर लगे ब्रेकर उखड़ गए हैं। इसके अलावा अन्य जगहों पर सीमेंट के ब्रेकर बने हैं, वह भी दब गए हैं। इससे तेज गति से वाहन दौड़ने पर अन्य वाहन सवार और राहगीरों की सुरक्षा पर भी खतरा पैदा हो गया है।


नए पुल पर दिखने लगे हैं सरिए
नया पुल शहर का सबसे व्यस्ततम रास्ता माना जाता है। यहां से शहर की एक आबादी पुल पार कर हर वक्त आवाजाही करती है। पुल के शुरुआती छोर पर ही गड्ढे हो गए हैं। हर वक्त हल्के और भारी वाहन वाहन गुजर रहे हैं। पुल पर जहां गड्ढे हो गए हैं, वहां सरिए निकल आए हैं। इससे वाहनों के टायर फटने और पंचर होने का भी हर वक्त वाहन चालकों को खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


-

सड़क से नीचे हुए चेंबर बने खतरा
शहर में अनगिनत ऐसे चैंबर है, जो सड़क के लेवल से अब नीचे हो गए हैं। इससे आए दिन वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। बड़ा हादसा होने का भी हर वक्त खतरा बना रहता है। सड़क से कई सारे चेंबर नीचे हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें