फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईट गेज उखाड़ा, धड़ल्ले से गुजर रहे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ पटरी पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए लगाया गया हाइट गेज किसी ने उखाड़ दिया है। इतना ही नहीं हाइज गेट का ऊपरी हिस्सा सड़क किनारे फेंक दिया गया है। ऐसे में कांवड़ पटरी से भारी वाहन धड़ल्ले से गुजर रहे हैं। इससे रोजाना जाम लग रहा है और हादसे का खतरा बना हुआ है। बावजूद इसके पुलिस ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

कांवड़ पटरी तैयार होने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए कलियर क्षेत्र में धनौरी पुल के पास लोहे का हाइज गेट लगाया गया था। इससे भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लग गई थी, लेकिन कुछ दिन पहले किसी ने हाइज गेट उखाड़कर ऊपरी हिस्सा सड़क किनारे फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर टोल टैक्स से बचने के लिए भारी वाहन चालकों ने गेट उखाड़ फेंका है। भारी वाहनों को हाईवे पर टैक्स देना पड़ता है। इससे बचने के लिए वह कांवड़ पटरी पर चलते हैं। हाइज गेट उखाड़ने के बाद धड़ल्ले से भारी वाहन कांवड़ पटरी और पुलों से गुजर रहे हैं। ऐसे में पुलों पर हादसे का खतरा मंडरा गया है। पुल जर्जर हालत में हैं और भारी वाहनों से कभी भी हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भारी वाहनों की वजह से कांवड़ पटरी भी जगह-जगह से टूटने लगी है। इस बारे में पुलिस-प्रशासन को जानकारी दी गई, लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
--
एक किमी दूर है चेक पोस्ट
धनौरी पुल के पास जिस जगह हाइज गेट को उखाड़ा गया है, वहां से करीब किमी दूर ही पुलिस चेक पोस्ट है। पर, हाइज गेट उखाड़ देने की चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को भनक तक नहीं लग पाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें हाइज गेट उखड़ा होने की जानकारी है। बावजूद इसके पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन

--
कांवड़ पटरी पर लोहे का हाइज गेट सिंचाई विभाग की ओर से लगाया गया था। इसकी जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की बनती है। फिर भी इस मामले में विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

-प्रदीप राय, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें