रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल के सदस्यों ने हरेला पर्व के तहत पौधरोपण किया। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। रविवार को अध्यक्ष पीयूष गर्ग के नेतृत्व में जंगल उगाओ कार्यक्रम के तहत ग्राम मेहवड़ में गंगनहर किनारे सिंचाई विभाग की जमीन पर 100 फलदार, छायादार और औषधीय पौधे रोपे गए। इसमें नीम, जामुन, बहेड़ा, रुद्राक्ष, अर्जुन, कदम, कटहल, चंदन, पीपल, आंवला के पौधे शामिल हैं। इस दौरान सचिव वैभव सिंह ने बताया कि हर साल क्लब की ओर से हरेला पर्व पर पौधरोपण किया जाता है। मौके पर डॉ. संगीता सिंह, कृष्ण मोहन कंसल, दिनेश पंवार, आदर्श कपनिया, आईपी सिंह, दिनेश सैनी, अनिल चड्ढा, राधे श्याम गुप्ता, अंशुल जैन, दीपक अग्रवाल, सारिका, नीता मित्तल, रमा गुप्ता, दीप्ति, राकेश आदि मौजूद रहे। संवाद