फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नारसन बॉर्डर और भगवानपुर बाईपास पर रोके भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर शहर और हाईवे को जाम मुक्त रखने के लिए यातायात विभाग ने रूट डायवर्ट किया हुआ था। डायवर्जन से दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को नगला इमरती, लंढौरा, पदार्था और बैरागी कैंप भेजा गया। इस बीच व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को भी कई घंटे तक पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन


हरिद्वार में गंगा दशहरा स्नान पर लाखों श्रद्धालुओं के आने का पूर्वानुमान था। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए हरिद्वार में ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया गया था। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को नगला इमरती से लंढौरा होते हुए बैरागी कैंप भेजा गया।

यातायात पुलिसकर्मी मंगलौर के अब्दुल कलाम चौक पर तैनात रहे। वहां पर बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को रुड़की की ओर बढ़ने नहीं दिया गया ताकि व्यवस्था बनी रहे। यातायात इंस्पेक्टर राजेंद्र नाथ ने बताया कि गंगा दशहरा पर दिल्ली की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को नगला इमरती से होकर डायवर्जन कर बैरागी कैंप भेजा गया।
विज्ञापन

बॉर्डर पर रोके वाहन, भगवानपुर बाईपास का भी लिया सहारा



गंगा दशहरा स्नान को देखते हुए बृहस्पतिवार सुबह चार बजे यातायात पुलिस की ओर से नारसन बॉर्डर पर भारी वाहनों को रोक दिया गया था। सहारनपुर-देहरादून की ओर से आने वाले वाहनों को भी भगवानपुर-सालियर बाईपास पर रोका गया। इन वाहनों को बृहस्पतिवार रात आठ बजे के बाद जाने की अनुमति मिली। इस बीच व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पुलिस भी नगला इमरती, नारसन बॉर्डर और अब्दुल कलाम चौक से बाईपास पर गश्त करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें