फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मौसम के उतार चढ़ाव से बिगड़ रही सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
नजला, जुकाम, खांसी और वायरल बुखार के मरीज बढ़े, अस्पतालों में पहुंच रहे लोग
विज्ञापन

नवंबर का दूसरा सप्ताह शुरू होते ही मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। दिन में धूप निकलने के बावजूद सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। बृहस्पतिवार को दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं जिससे लोगों को दिन में भी ठिठुरन महसूस हुई।

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। नजला, जुकाम, खांसी और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सिविल अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में भी मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, कई लोग मेडिकल स्टोर से दवाएं लेकर उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जन्माष्टमी के बाद से ही मौसम में धीरे-धीरे बदलाव शुरू हो गया था। पिछले कुछ सप्ताह पूर्व बारिश के चलते ठंडक में इजाफा हुआ है। सुबह और शाम के समय खुले व हरियाली वाले इलाकों में कोहरा भी छाने लगा है। ठंड से बचने के लिए लोग अब गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकल रहे हैं। सुबह से दोपहर दो से तीन बजे तक धूप निकल रही है लेकिन इसकी तपिश अधिक महसूस नहीं हो रही।
विज्ञापन


मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही लोगों ने पंखे, कूलर और एसी का इस्तेमाल कई सप्ताह पहले ही बंद कर दिया है। अब गर्म कपड़ों की खरीदारी भी शुरू हो गई है। मौसम के बदलाव का असर तापमान पर भी दिखाई दे रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.50 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें