फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ऑनलाइन धोखाधड़ी में हरियाणा पुलिस की रुड़की में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले की जांच के सिलसिले में गुरुग्राम पुलिस की टीम ने रुड़की क्षेत्र में दबिश देकर दो युवकों को हिरासत में लिया। दोनों युवक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार अंबाला जिले के एक गांव निवासी मुकेश को बैंक खातों के माध्यम से कथित फर्जी लेनदेन और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे बैंक खातों की जानकारी मिली जिनमें धोखाधड़ी से जुड़ी रकम ट्रांसफर किए जाने की आशंका है। जांच में पनियाला गांव के दो युवकों के खातों में भी संदिग्ध लेनदेन होने की जानकारी सामने आई।
इसके बाद गुरुग्राम पुलिस की टीम रुड़की पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों युवकों से पूछताछ की। आवश्यक कार्रवाई के बाद टीम उन्हें अपने साथ हरियाणा ले गई। वहां मामले में आगे की जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और संदिग्ध बैंक खातों में हुए लेनदेन की पड़ताल की जा रही है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि हरियाणा पुलिस जांच के सिलसिले में दो व्यक्तियों की जानकारी लेने के लिए रुड़की आई थी। स्थानीय पुलिस की ओर से उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच हरियाणा पुलिस अपने स्तर पर कर रही है और आगे की कार्रवाई भी वहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें