फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 06 Apr 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लंढौरा के समीप नगला इमरती स्थित बीएसएम कालेज ऑफ पालिटेक्नीक में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने संस्थान प्रबंधन पर छात्र के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पैनल पोस्टमार्टम के लिए हरिद्वार भेजा है। पुलिस अधिकारी तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं।
बीएसएम कालेज ऑफ पालिटेक्नीक  में महाराजपुर कलां निवासी ईशू (18) पुत्र सुधीर पढ़ता था। पिछले कुछ समय से सुधीर अपने परिवार को लेकर लक्सर की न्यू शिवपुरी कालोनी में रहते हैं। ईशू ने बुधवार शाम शिवपुरी स्थित अपने मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजन बिना किसी को जानकारी दिए शव को अपने गांव महाराजपुर कलां ले गए, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह अंतिम संस्कार से पहले नहलाते समय उसके शरीर पर चोटों के निशान देखकर परिजनों का माथा ठनका। तभी ईशू के कुछ दोस्त भी पहुंचे। उनका कहना था कि बुधवार को किसी बात पर प्रधानाचार्य आदि ने ईशू के साथ बुरी तरह मारपीट की थी। संभवत: ईशू ने इसी कारण आत्महत्या की हो। इसके बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर ईशू के उत्पीड़न का आरोप लगाया। जिसके बाद शव का पंचनामा भर पैनल पोस्टमार्टम के लिए हरिद्वार भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह बिष्ट...
छात्र की आत्महत्या के पीछे कालेज प्रबंधन की ओर से उत्पीड़न की बात सामने आ रही है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- चंदन सिंह बिष्ट, पुलिस क्षेत्राधिकारी


परिजनों ने किया हंगामा
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की भेजने की बात कही तो  परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। उनका कहना था कि कालेज संचालक रुड़की के ही रहने वाले हैं। ऐसे में वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट को प्रभावित कर सकते हैं। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम हरिद्वार  कराने की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने शव का पैनल पोस्टमार्टम कराने के लिए हरिद्वार भेजा।
विज्ञापन


बैग से मिला पत्र निष्कासन का पत्र
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ईशू के बैग से कालेज की ओर से जारी एक निष्कासन पत्र मिला है। माना जा रहा है कि निष्कासन के चलते ही ईशू तनाव में था और इसी कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया। परिजन आत्महत्या को लेकर कालेज प्रबंधन को जिम्मेदार मान रहे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें