फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सुसाइड नोट और वीडियो छोड़कर जिम ट्रेनर लापता, चार पर प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। पाडली गुर्जर निवासी एक जिम ट्रेनर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। घर से उसने एक सुसाइड नोट और मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया वीडियो छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। मामले को लेकर परिजन गंगनहर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पाडली गुर्जर निवासी सुफियान जिम ट्रेनर है। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले गांव का एक चर्चित युवक उसके जिम में आने लगा था। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई और बाद में उन्होंने मिलकर प्लाई बोर्ड का शोरूम खोलने की योजना बनाई। इस बीच, आरोपी युवक ने खनन के नाम पर सुफियान से लाखों रुपये लिए, लेकिन न तो लाभ दिया और न ही रकम लौटाई। परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ समय से वह युवक और उसके तीन साथी सुफियान पर करीब 11 लाख रुपये लौटाने का दबाव बना रहे थे। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर सुफियान घर से लापता हो गया। उसकी तलाश के दौरान परिजनों को मोबाइल में एक वीडियो और 11 पन्नों का सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने इन चारों युवकों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। परिजनों ने बताया कि आरोपियों में से एक युवक अपने ऊंचे अधिकारियों से संबंध होने की धौंस भी दिखाता था। इस पूरे मामले से परिजन सदमे में हैं। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि युवक के मोबाइल से सुसाइड वीडियो मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और लापता जिम ट्रेनर की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें