फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्ल का जल लेने उमड़ा जायरीनों का हुजूम

Sat, 26 Dec 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर। साबिर पाक के 747 वें सालाना उर्स में शनिवार सुबह गुस्ल शरीफ की रस्म अदा की गई। इसमें मजार-ए-मुकद्दस और दरगाह शरीफ को गुलाब जल और केवड़ा जल से नहलाया गया। इसके बाद गुस्ल का जल पानी पाने के लिए जायरीनों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

दरगाह पिरान कलियर के सालाना उर्स में लाखों जायरीन उमड़े रबी उलअव्वल की 14 तारीख को साबिर पाक के मजार-ए-मुकद्दस और पूरी दरगाह को गुलाब जल और केवड़ा से नहलाया गया। सज्जादा नशीन शाह मंसूर एजाज साबरी और नायब सज्जादा नशीन शाह अली एजाज साबरी ने गुस्ल शरीफ की रस्म अदा कराई। उर्स में लाखों की संख्या में देश-विदेश से आए जायरीनों ने गुस्ल शरीफ की रस्म अदा की। जिससे पूरी दरगाह महक उठी।
पाक जायरीनों ने भी गुस्ल शरीफ की रस्म में शिरकत की। रस्म अदायगी के दौरान सबसे पहले मजार-ए-मुकद्दस में संदल पेश किया उसके बाद गुलाब जल से नहलाया गया। इसके बाद गुस्ल का पानी पाने के लिए जायरीनों का हुजूम उमड़ पड़ा। जायरीन गुस्ल का पानी हासिल करने के लिए कोई कटोरा लिए तो कोई गिलास लिए पानी लेता दिखाई दिया। जिसके पास कुछ नहीं था वह अपने कपड़े तर करता दिखाई दिया। इसी के साथ उर्स की सभी रस्मे सम्पन्न हुई। हालांकि उर्स अभी चांद की 20 तारीख तक चलेगा।
विज्ञापन



रस्म के बाद हुई महफिले शमा
पिरान कलियर। देर रात बाद नमाज इशा महफिल खाने में साबिर पाक के दादा पीर हजरत बख्तियार काकी रह. अलैहि के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। 14 रबीउलअव्वल को इनका दिल्ली में उर्स मनाया जाता है। कुल शरीफ में सज्जादा नशीन शाह मंसूर एजाज साबरी और उनके परिवार के लोग शामिल हुए। उर्स में आए हुए जायरीनों ने भी शिरकत की। कुल शरीफ के बाद महफिले शमा का आयोजन किया गया जो देर रात तक चलता रहा। वहीं शनिवार को अजमेर शरीफ में हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के खादिमों ने पिरान कलियर साबिर पाक की दरगाह पर चादर पेश कर दुआ मांगी। इस दौरान खादिम खुस्तर मियां, तारिक मियां, नजर पिस्ती, सैय्यद मुखालिब चिश्ती आदि ने चादर चढ़ाई।

पाकिस्तानी सरकार की ओर से भेजी चादर चढ़ाई
पिरान कलियर। साबिर पाक के सालाना उर्स में शनिवार शाम को पाकिस्तानी जायरीनों ने अपनी और पाकिस्तान सरकार की ओर से भेजी गई चादर साबिर पाक में चढ़ाकर मन्नते मांगी। सभी पाक जायरीन चादर पाकिस्तान से अपनी साथ लाए थे और एक चादर वहां की सरकार ने हर वर्ष की तरह साबिर में पेश करने के लिए भेजी थी।
पाकिस्तान के 173 जायरीनों ने ढोल नगाड़ों पर नाचते झूमते हुए बड़ी शिद्दत के साथ साबिर पाक के मजार पर चादर चढ़ाई। इसके बाद पाकिस्तानी जत्थेद के लीडर रियाज साबरी ने दुआ कराई। दुआ के वक्त सभी पाक जायरीनों की आँखों में आंसू निकल रहे थे। पाक जायरीनों ने साबिर पाक की दरगाह पर जियारत करने के बाद कौम की खुशामदी के लिए दुआ की और दोनों देशों में अम्नो अमान के लिए और अगले वर्ष आने के लिए भी दुआ की। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जिस समय पाकिस्तानी जायरीनों ने चादर चढ़ाई उस वक्त दूसरे जायरीनों को रोक दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें