फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बछड़े पर हमलाकर उठा ले गया गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साधू की झोपड़ी के बाहर बंधे बछड़े पर गुलदार ने हमला कर लिया। गुलदार बछड़े को उठा ले गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी है। साथ ही गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के तिलकपुरी गांव के पास गुलदार देखे जाने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। ग्रामीण शिवपाल, कमल, बबलू, मांगेराम, सुशील आदि के अनुसार, भोगपुर और तिलकपुरी गांव के पास जंगल में आबादी क्षेत्र के निकट गुलदार की चहलकदमी बनी हुई है। दो दिन पूर्व गुलदार ने यहां एक साधु की कुटिया के बाहर बंधे गाय के बछड़े पर हमला करके उसे निवाला बना लिया। गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़े जाने की मांग वन विभाग के अधिकारियों से की है। डिप्टी रेंजर संजय पंत ने बताया कि गुलदार के संबंध में जानकारी मिली है। गुलदार की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें