फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: संदिग्ध परिस्थिति में होटल मालिक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में होटल मालिक लापता हो गया। परिजनों ने अपने स्तर से होटल मालिक की काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। गुमशुदगी को पारिवारिक विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच की तो आखिरी लोकेशन शिमला मिली।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी मेहरबान रामपुर में देहरादून रोड स्थित होटल राजमहल के मालिक है। 28 मई को वह डॉक्टर के पास जाने की बात कहकर घर से निकले थे। वह घर नहीं लौटे। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने अपने स्तर से मेहरबान की तलाश शुरू की लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया और फोन भी बंद मिला।

इसके बाद बेटे कुर्बान ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को मामले में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने होटल मालिक की गुमशुदगी दर्ज कर ली। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय शाह ने बताया कि प्राथमिक जांच में हिमाचल प्रदेश के शिमला में लोकेशन मिली है। पुलिस की एक टीम शिमला रवाना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें