फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से लौट रहे किसान पर गुलदार का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। खेत से घर लौट रहे किसान पर गुलदार ने हमला कर दिया। किसी तरह उसने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और जंगल में गुलदार की तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। वहीं, गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हसनपुर मदनपुर निवासी सतीश कुमार सोमवार देर शाम खेत से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे तो गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार को अपनी ओर आते देख वह दौड़ पड़े और शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और जंगल में गुलदार की घंटों तलाश की, लेकिन पता नहीं चल पाया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वनकर्मियों ने गुलदार की घंटों तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं, गुलदार के हमले के डर से ग्रामीण खेतों पर भी जाने से कतरा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग की है। उधर, रुड़की रेंजर मयंक गर्ग ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। जंगल में भी पिंजरे लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें