फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार का हमला,ग्रामीण की मौत

Tue, 05 Apr 2016 12:22 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
मृत गुलदार काो देख्‍ाते लाोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुड़की। सोलानी नदी के जंगल में गुलदार ने अलग अलग घटनाओं में दो लोगों पर हमला कर दिया। जिससे एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चंद घंटों बाद गुलदार का शव भी जंगल से बरामद हो गया। वन विभाग के मुताबिक गुलदार के शरीर पर पंजों के निशान व घाव मिले हैं, संभवत: उसकी मौत गुलदारों के आपसी संघर्ष में हुई है। विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है । दूसरे गुलदार की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना से बाद आस पास के इलाके में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन


रामपुर में जमाईपुरा निवासी 60 वर्षीय शब्बीर रविवार देर शाम सोलानी नदी की तरफ गया था। अगली सुबह उसका शव जंगल से बरामद हुआ। जिसे बुरी तरह नोचा गया था। पुलिस ने ग्रामीण का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसके कुछ देर बाद घास काटने गए शहर के सत्ती मोहल्ला निवासी सुखविंद्र पर गुलदार ने हमला कर दिया। सुखविंद्र ने बमुश्किल अपनी जान बचाई और परिजनों को सूचना दी।

लहूलुहान हालत में उसे शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया। सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया। एसडीओ एनबी शर्मा की अगुवाई में विभाग की एक टीम गुलदार की तलाश में जुट गई। गुलदार को पकड़ने के लिए जंगल में वनविभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया। छानबीन के दौरान ही दोपहर के समय जंगल से एक गुलदार का शव बरामद हुआ। गुलदार के शरीर पर पंजों के निशान और घाव मिलने से ये माना जा रहा है कि जंगल में गुलदार का जोड़ा रहा होगा। उनके बीच संघर्ष से गुलदार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे उसकी जान चली गई। एसडीओ एनबी शर्मा ने बताया कि दूसरा गुलदार भी घायल हो सकता है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें