फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद के तीन नए केंद्र खोले

Tue, 05 Apr 2016 12:15 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। सहकारिता विभाग ने गेहूं की खरीद के लिए सोमवार को तीन नए खरीद केंद्र खोल दिए हैं। अब क्षेत्र के किसान अपना गेहूं चुड़ियाला, बुग्गावाला और हद्दीवाला स्थित क्रय केंद्र पर भी बेच सकेंगे। इन तीन केंद्रों को मिलाकर अब जिले में 21 क्रय केेंद्र हो गए हैं।
विज्ञापन


किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की बुआई अब लगभग पककर पूरी तरह तैयार हो चुकी है। किसान गेहूं की कटाई की तैयारी कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने भी इस बार गेहूं का मूल्य पिछले साल 1450 रुपये में 75 रुपये बढ़ाकर 1525 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर दिया है। इसके साथ ही विभाग की ओर से जिले में 18 क्रय केंद्रों की संख्या में तीन की बढ़ोतरी करके 21 कर दिए हैं।

एक केंद्र भगवानपुर-झबरेड़ा के बीच में चुड़ियाला, दो केंद्र घाड़ क्षेत्र के बुग्गावाला और हद्दीवाला में खोले गए हैं। सहकारिता विभाग की ओर से नए केंद्र खोलने से किसानों को गेहूं बेचने में बड़ी राहत मिलेगी। जिला सहायक निबंधक उमराव सिंह सैनी ने बताया कि क्रय केंद्रों पर किसानों से गेहूं खरीद के लिए व्यवस्थाएं बनानी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें