फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Fri, 26 Feb 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 कंपनी में एक गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने गुस्साए लोगों को मामले की गहनता से जांच का आश्वासन देकर शांत करवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

आजाद नगर पनियाला रोड निवासी प्रमोद कुमार (38) पुत्र कलिराम बहादराबाद स्थित संधारा कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह प्रतिदिन की भांति कंपनी में ड्यूटी करने निकला। ड्यूटी पर रहते हुए उसकी अचानक तबियत खराब हो गई। कंपनी प्रबंधन ने एंबुलेंस से प्रमोद कुमार को घर भेज दिया। प्रमोद के चचेरे भाई मनोज ने बताया कि जब प्रमोद को घर लाया गया था तो वह पूरी तरह बेजान था। उसके मुंह से झाग निकल रही थी। होंठ नीले पड़ चुके थे। मुंह से दवाई जैसी बदबू आ रही थी। एंबुलेंस में केवल ड्राइवर था। कंपनी का कोई कर्मचारी तक नहीं था। उसके बाद वह प्रमोद को शहर के दो अलग-अलग अस्पतालों में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। परिजनों का कहना है प्रमोद को जहरीला पदार्थ देकर हत्या की गई है। इस बात को लेकर शाम करीब साढ़े तीन बजे परिजनों, परिचितों और मोहल्ले के लोगों ने आजादनगर चौक पर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची गंगनहर कोतवाली पुलिस और सीओ रुड़की कुलदीप सिंह अस्वाल ने गुस्साए लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से पड़ताल की जाएगी। यदि मामला हत्या का हुआ तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस पर लोगों ने जाम खोला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रमोद कुमार की पास तीन छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें