फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: यात्री का खोया मोबाइल लौटाकर जीआरपी ने बटोरी सराहना

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन रुड़की पर तैनात जीआरपी कर्मियों की सतर्कता और ईमानदारी से एक यात्री का खोया हुआ मोबाइल उसे वापस मिल गया। मोबाइल मिलने के बाद यात्री के चेहरे पर खुशी की झलक उठी और उसने जीआरपी टीम का आभार जताया।
विज्ञापन


जीआरपी के अनुसार, शुक्रवार को जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस से एक फोन रेलवे स्टेशन रुड़की पर प्लेटफॉर्म ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों को लावारिस अवस्था में मिला। ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों ने मोबाइल को सुरक्षित कब्जे में लेकर जीआरपी चौकी में जमा कराया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मोबाइल फोन की जांच-पड़ताल शुरू की। मोबाइल में उपलब्ध नंबरों और अन्य जानकारी के आधार पर उसके स्वामी की पहचान मोहम्मद आसिफ निवासी पटनाजी, थाना ज्वालापुर, जिला किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई।
पता चला कि वह अपने साथियों के साथ जम्मू-कश्मीर से कलियर शरीफ आया हुआ था और यात्रा के दौरान उसका मोबाइल कहीं गिर गया था। जीआरपी ने तत्काल मोबाइल स्वामी से संपर्क कर उसे चौकी रुड़की बुलाया। आवश्यक दस्तावेजों और पूछताछ के बाद पूरी तस्दीक की गई और फोन उसे सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर मोहम्मद आसिफ ने राहत की सांस ली और जीआरपी की कार्यशैली की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें