फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खेलकूद प्रतियोगिताओं में ग्रेसी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को नेहरू स्टेडियम में विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा ग्रेसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का आयोजन कोच याकूब खान और प्रियंका प्रजापति की देखरेख में हुआ। एथलेटिक्स स्पर्धाओं के तहत 100, 200 और 400 मीटर दौड़, रिले रेस, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो आयोजित किए गए। इसके अलावा स्लो साइकिलिंग, खो-खो, कबड्डी और रस्साकशी में भी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
100 मीटर दौड़ में ग्रेसी प्रथम, नरगिस द्वितीय और भारती तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में ग्रेसी ने पहला, मीनाक्षी ने दूसरा और पूजा ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में ग्रेसी प्रथम, कृष्णा द्वितीय और मिस्बाह तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में भी ग्रेसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि कृष्णा द्वितीय और मंतशा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


400 मीटर दौड़ में पूजा प्रथम, मंजू द्वितीय और मंतशा तृतीय रहीं। स्लो साइकिल रेस में नाजिया प्रथम, साहिबा द्वितीय और सुहानी तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्या डॉ. अनुपमा गर्ग ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, परिश्रम और खेल भावना विकसित करते हैं। प्रबंध समिति के सचिव सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि खेल के मैदान में मिली हार भी भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की तैयारी होती है। समापन पर विजेता छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अलका आर्य, अंजलि प्रसाद, डॉ़ भारती शर्मा, डॉ. कामना जैन, अमिता असवाल, संदीपा, राधा, काजल, प्रियंका, आंचल, फिरदौस, मुक्ता सहित महाविद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें