फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धनपुर ने 38 रनों से जीता मैच

विज्ञापन
खानपुर क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव में स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में वि? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
प्रह्लादपुर के भूमिया खेड़ा मिनी स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में गोवर्धनपुर टीम ने मथाना की टीम को 38 रनों से शिकस्त दी। गोवर्धनपुर की टीम के खिलाड़ी मयंक को 60 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को क्रिकेट टूर्नामेंट में गोवर्धनपुर और मथाना की टीम के बीच मैच कराया गया। गोवर्धनपुर की टीम ने पहले टास जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मैदान में उतरी टीम ने 12 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 145 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद मथाना की टीम बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी। हालांकि गोवर्धनपुर की टीम की गेंदबाजी के सामने मथाना की टीम ज्यादा देर टिक नहीं पाई और 12 ओवर में मात्र 107 रन बनाकर पूरी टीम ढेर हो गई। ऐसे में गोवर्धनपुर की टीम ने 38 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। गोवर्धनपुर की टीम के खिलाड़ी मयंक को 60 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट में पहुंचे पूर्व विधायक कुंवर नरेंद्र सिंह ने मयंक को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया। साथ ही 2100 रुपये की सहयोग राशि समिति के अध्यक्ष को सौंपी। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में खेल प्रतियोगिताओं को कराने से छिपी प्रतिभाओं को सामने लाकर उन्हें तराशा जा सकता है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष मोनू खटाणा, घनश्याम चौधरी, सुभाष चंद शर्मा, गोरखपाल, चौधरी बुद्ध सिंह, मामचंद वर्मा, ईलम चंद शर्मा, निसार, जयदीप, विकास धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें