फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्कड़ और फेरूपुर तौल कांटे पर मिली गड़बड़ी

विज्ञापन
लक्सर शुगर मिल में तोल कांटे का निरीक्षण करते गन्ना विभाग के अधिकारी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
चीनी मिलों में कोई गड़बड़ी न हो इसे लेकर गन्ना विभाग ने शिकंजा कसा हुआ है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के निरीक्षण में इकबालपुर के एक्कड़ तौल केंद्र और उत्तम शुगर मिल के फेरूपुर तौल केंद्र पर गड़बड़ी मिली है। उन्होंने इसकी रिपोर्ट बनाकर गन्ना आयुक्त को भेज दी है।
विज्ञापन

चीनी मिलों में कोई गड़बड़ी न हो इसे लेकर गन्ना आयुक्त के निर्देश पर लक्सर गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रदीप वर्मा लगातार टीम के साथ गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने गन्ना विकास निरीक्षक बीके चौधरी के साथ लक्सर शुगर मिल के गेट के तौल कांटे का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान पांच कुंतल के बाद से कांटे का तौल चेक किया गया। जांच में तौल कांटे सही पाए गए। इसके बाद मिल गेट के तीन अन्य कांटों का निरीक्षण किया गया, यह सभी भी जांच में सही पाए गए। इसके बाद टीम एक्कड़ गांव में इकबालपुर मिल के गन्ना क्रय केंद्र और फेरूपुर में उत्तम शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इन कांटो में गड़बड़ी पाई गई है। अधिकारियों ने मौके पर मिले तौल बाबू को फटकार लगाई। साथ ही मामले की रिपोर्ट गन्ना आयुक्त को भेज दी। इस दौरान शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक पवन ढिंगरा, बिजेंद्र राठी व अजेंद्र तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें