फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दुकान से हजारों का सामान और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खजुरी डेलना चौराहे पर शुक्रवार रात को दो दुकानों में नकबजनी की गई। इसमें एक दुकान में हजारों की कीमत की चिप्स व नकदी चोरी कर ली गई जबकि दूसरी दुकान में नकबजनी तो की गई लेकिन आहट होने पर नुकसान होने से बच गया। दुकानदारों ने तहरीर देकर चोरी के खुलासे की मांग की।
विज्ञापन




झबरेड़ा थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी पंजाब कश्यप ने दी तहरीर में बताया कि खजुरी डेलना चौराहे पर उसकी मिठाई की दुकान है। शुक्रवार रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके गांव आ गए। शनिवार सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो दुकान की पीछे की दीवार टूटी मिली। वहां दुकान के अंदर से चिप्स की आठ पेटी व पांच हजार की नकदी गायब मिली।

वहीं इस दुकान के पास ही चंदन त्यागी के बेटे की पेस्टीसाइड की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया गया। दुकान की दीवार में छोटी नकबजनी की गई लेकिन कोई आहट होने पर शायद अज्ञात बदमाश दीवार ज्यादा नहीं तोड़ पाए। थाने पहुंचे भारतीय किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री शुक्रम पाल राणा, चंदन त्यागी, मोहित कश्यप, योगेश त्यागी, मांगाराम कश्यप, मयंक त्यागी, रामपाल गुलजार सिंह, विक्की कश्यप, सुरेश कुमार, मनोज कुमार व बिजेंदर त्यागी आदि ग्रामीणों ने चोरी का खुलासा जल्द से जल्द करने की मांग की। कार्य वाहक थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों को चिह्नित कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें