फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चोरी के जेवर खरीदने के शक में सुनार से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस पुलिस ने चोरी के जेवरात खरीदने के मामले में मंगलौर क्षेत्र के एक सुनार को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। सूचना पर बड़ी संख्या में मंगलौर के सुनार कोतवाली पहुंचे। उन्हें बताया गया कि पूछताछ की जा रही है। किसी को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन




ढंढेरा क्षेत्र निवासी एक किशोरी को झांसा देकर दो युवकों ने उससे जेवरात ठग लिए थे। बाद में किशोरी ने अपने परिजनों को बताया। परिजनाें ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की तो युवकों के हुलिए के आधार पर उन्हें पकड़ लिया गया। युवकों ने पूछताछ में मंगलौर के एक सुनार के यहां जेवरात बेचे जाने की बात कही। इसपर पुलिस ने क्षेत्र से एक सुनार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसे लेकर मंगलौर के सुनार कोतवाली पहुंचे तो गहमागहमी मची रही। इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें