रुड़की। बाइकसवार दो चचेरे भाइयों को एक वाहन ने टक्कर मार दी। आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों की मौत हो गई।
झिड़ियानाग्रंट निवासी मेसू (25 वर्ष) पुत्र चौहल सिंह अपने चचेरे भाई छोटन (20 वर्ष) पुत्र शीषपाल के साथ बाइक से भगवानपुर आए हुए थे। रात के समय दोनों झिड़ियानाग्रंट अपने गांव लौट रहे थे। इमलीखेड़ा के समीप एक अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई बाइक समेत सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान मेसू की मौत हो गई। जबकि छोटन की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस का कहना है किस वाहन ने बाइक को टक्कर मारी थी। उसका पता नहीं चल पाया है। जानकारी जुटाई जा रही है।
दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल
पिरान कलियर। मेहवड़ गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मजाहिदपुर निवासी जिशान अपनी पत्नी रेशमा के साथ बाइक से रुड़की आ रहा था। मेहवड़ पुल के समीप पहुंचते ही सामने से आ रहे बाइक सवार इब्राहिमपुर निवासी तौसीफ और मोनू की बाइक उनसे भिड़ गई। जिससे चारों लोग सड़क पर जा गिरे। इसमें रेशमा, तौसीफ और मोनू घायल हो गए।