फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लंढौरा की सहकारी समिति में हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Wed, 26 Nov 2025 08:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
लंढौरा में शपथ लेते सभापति व अन्य सदस्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लंढौरा। बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति लंढौरा में बुधवार को सभापति कुलदीप सिंह उपसभापति नूर आलम व सदस्यों ने पद की शपथ ग्रहण की। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद ने मौजूद रहे। किसानों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सरकार किसानों की प्रगति के लिए लगातार कार्य कर रही है। चौधरी विजेंद्र सिंह ने विश्वास दिलाया कि वे किसानों के हितों को सर्वोपरि रखकर कार्य करेंगे। सहकारी समिति के सचिव मुकर्रम अली ने कहा कि नई टीम के आने से समिति में नई ऊर्जा का संचार हुआ है । किसानों को सभी सुविधाएं पारदर्शी व समय पर उपलब्ध कराना प्राथमिक लक्ष्य रहेगा। कार्यक्रम में हाजी सलीम, संजीव चौधरी, विकास शिकारपुर, साजिद अली, सतीश प्रधान, नरेंद्र सिंह, एड. मो. शमी सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

-


दो बीघा जमीन देने की घोषणा की
- जर्जर हो चुके सहकारी समिति के भवन के लिए नगर पंचायत के अध्यक्ष डॉ नसीम अहमद ने समिति को नगर पंचायत क्षेत्र में दो बीघा जमीन देने की घोषणा की है। सहकारी समिति का भवन कस्बे के बीचोंबीच होने के कारण किसानों को खाद लाने व अन्य कामों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। घनी आबादी में छोटी गलियों में किसानों को अपने वाहन लाने में खाद ले जाने में भारी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें