फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर दस वर्षीय बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कस्बे के रामनगर मोहल्ले में एक ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर 10 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। तभी ट्रैक्टर चालक पक्ष के लोगों के फैसला करने की बात पर बच्ची के परिजन और ग्रामीण भड़क उठे और हंगामा शुरू कर दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को किसी तरह शांत किया। साथ ही बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे सुल्तानपुर कस्बा के रामनगर मोहल्ले से होकर एक ट्रैक्टर-ट्राली गुजर रही थी। इसी दौरान रामनगर मोहल्ला निवासी अशोक कुमार की 10 वर्षीय पुत्री जागृति अपने छोटे भाई नितिन के साथ गली से होकर बाहर रास्ते में दुकान से सामान लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान वह ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गई। दुर्घटना में नितिन बाल-बाल बच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण और परिजन बच्ची को उठाकर सुल्तानपुर कस्बा के ही एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। उधर, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को मौके से ही पकड़ लिया। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक पक्ष के कुछ लोग मौके पर आ गए और समझौता करने की बात कहने लगे। इस पर मृतक बच्ची के परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी लोकपाल सिंह परमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह शांत किया और बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी लोकपाल सिंह परमार का कहना है कि मौके से ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार करते हुए ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया है। मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें