IIपैसों के लेनदेन को लेकर दंपती ने की मारपीट, युवती ने किया हंगामा
I
I I
Iस्थानीय लोगों ने पुलिस से की शिकायत, युवती ने दी तहरीर
I
एक मकान के बाहर एक युवती ने जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान दंपती ने युवती से मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो पता चला कि मकान में युवती से देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और मामला शांत कराया।
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मोहल्ले में एक दंपती किराये पर मकान लेकर रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात एक युवती मकान पर आई थी। यहां पर दंपती का रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इस पर दंपती ने युवती से मारपीट कर दी जिससे हंगामा हो गया। हंगामा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
I
Iवहां पता चला कि दंपती मकान में युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराता है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी आरोप लगाया कि मकान में कई दिन से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। साथ ही अलग-अलग समय पर मकान में युवतियों और लोगों की आवाजाही हो रही थी। इसकी सूचना मकान मालिक को भी दी गई थी लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। उधर, मारपीट के मामले में युवती की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।I