फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशालकाय नीम का पेड़ गिरा, एक घायल, बाइक टूटी 

Mon, 22 Aug 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
नीम का पेड़ गिरने से घयल युवक का परीक्षण कर रहे डाक्टर - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 बीटी गंज में लगा पुराना विशालकाय पेड़ सोमवार को दोपहर के समय अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से एक व्यक्ति उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। जबकि एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


बीटी गंज में लगा एक नीम का पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि पेड़ के आसपास उस समय कोई केवल एक ही व्यक्ति था। वह भी थोड़ी दूरी पर ही था। हालांकि पेड़ की चपेट में आकर उस व्यक्ति को चोट लग गई। घायल व्यक्ति का नाम बिरम प्रजापति निवासी मकतूलपुरी बताया गया है। पेड़ के नीचे एक बाइक खड़ी थी वह भी क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ के नीचे घड़े और मिट्टी आदि के बर्तन बेचने के ठीये लगते हैं। पेड़ गिरने से मिट्टी के तमाम बर्तन टूट गए। हालांकि गनीमत यह रही कि पेड़ गिरने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें