फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी इलाकों में फलता-फूलता गैस रि-फीलिंग का धंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के रिहाइशी इलाकों मेें अवैध गैस री-फीलिंग का धंधा और घरेलू सिलेंडर का व्यवसायिक गतिविधियों में इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है। ताज्जुब की बात यह है कि इस बाबत पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में इस धंधे से जुड़े कारोबारियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। उधर, घनी आबादी के बीच खुलेआम चल रहे इस धंधे की वजह से लोगों की जान माल पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बाजारों में गैस किट लगे सिलेंडरों में अवैध तरह से गैस भरने का काम चल रहा है, तो वहीं भगवानपुर के छोटे-छोटे इलाकों में बड़े गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडर भरे जाते हैं। ऐसे में किसी भी वक्त आगजनी की घटना की संभावना काफी बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार रुड़की के मेन बाजार, गणेशपुर, रामपुर चौक, रेलवे रोड़, मलकपुर चुंगी कलियर रोड क्षेत्र में अवैध री-फीलिंग का काम सबसे ज्यादा हो रहा है। डीएसओ के.के अग्रवाल का कहना है कि रुड़की व देहात क्षेत्रों में अवैध रि-फीलिंग व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू सिलेंडरों का प्रयोग कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें