फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गों की जीत-हार पर लग रहे दांव

Mon, 22 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। नगर मेें मुर्गों की लड़ाई पर हजारों के दांव लग रहे हैं। इस दौरान लोगों के मनोरंजन में मुर्गे लहूलुहान हो रहे हैं। सब कुछ जानकर भी स्थानीय पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन

निजी शौक के लिए पशु-पक्षिओं पर अत्याचार किया जा रहा है। यह खेल हर रविवार को मंगलौर में आयोजित किया जाता है, जिसमें कई अन्य राज्यों से भी लोग पहुंचते हैं। इस खेल में मुर्गों की जीत हार पर उनके मालिक हजारों का दांव पर लगाते हैं। दांव की रकम पांच हजार से लेकर दस हजार तक होती है। इस लड़ाई के लिए उम्दा किस्म के मुर्गे लाए जाते हैं। मुर्गों की लड़ाई का यह खेल इतना मशहूर हो गया है कि हरियाणा व पंजाब तक के लोग अपने मुर्गे लेकर यहां आ रहे हैं। पशु क्रूरता अधिनियम की सरेआम धज्जियां उड़ाने के बावजूद इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। मुर्गों को इस खेल के लिए तैयार करने से पहले उन्हें बादाम, काजू व अन्य मेवे खिलाये जाते हैं। पक्षी प्रेमी ऋषिपाल, शकील अहमद आदि का कहना है कि पक्षियों पर रही क्रूरता पर तत्काल रोक लगानी चाहिए। सीओ प्रताप सिंह चौहान ने बताया शिकायत मिली है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें